First Bulletin

Haryana Group D (Advt. 2023) का रिजल्ट हुआ जारी

Haryana Group-D
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

Haryana Group D

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से Haryana Group-D भर्ती (Advt. 1/2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें रोल नंबर दर्ज हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही एचएसएससी की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं।इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2023 में हुआ था जिसके बाद से ही रिजल्ट अटका हुआ था।

Haryana Group D -Cut Off List

Haryana Group- D का कट ऑफ प्रतिशत भी प्रकाशित कर दिया गया। नीचे श्रेणीवार विवरण दी गई है…

UR – 74.002
EWS – 73.065
BCA – 71.76
BCB – 73.065
DSC – 66.837
OSC – 68.276

Haryana Group D -Result

हरियाणा ग्रुप डी भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। कंडीडेट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए गए यूआरएल से देख सकते हैं। इसमे अभ्यर्थियों को अपना CET Application ID डालना होगा। फिर एक ओटीपी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जाएगा, ओटीपी डालकर अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।
URL : https://recruitment.groupd.csharyana.gov.in/appointment


ऐसी ही शिक्षा और करियर से जुड़ी अपडेट के लिए रहेंगे हमारे न्यूज चैनल –First Bulletin से।

जिन कैंडिडेट्स का Haryana Group D में चयन हुआ है उन्हें बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

Exit mobile version